{"_id":"6a21e5c95bd415416a0db8df","slug":"322-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-investment-in-the-company-agra-news-c-25-1-agr1008-1077348-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कंपनी में निवेश के नाम पर 3.22 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कंपनी में निवेश के नाम पर 3.22 लाख रुपये की ठगी
Fri, 05 Jun 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। निवेश पर आकर्षक रिटर्न और फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम चुरियारी निवासी रूपेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के कहने पर विभिन्न किश्तों में कुल 3 लाख 22 हजार 489 रुपये जमा किए थे। कंपनी की ओर से फ्रेंचाइजी, टोकन मनी और लाइसेंस शुल्क के नाम पर लगातार भुगतान कराया गया। शुरुआत में कंपनी के कर्मचारी फोन पर संपर्क में रहे और निवेश पर बेहतर लाभ मिलने का भरोसा दिलाते रहे। आरोप है कि पूरी धनराशि जमा होने के बाद कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने कई बार कंपनी के रीजनल मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करने पर भी निवेश संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई। पीड़ित का कहना है कि उसके पास भुगतान से संबंधित रसीदें, रजिस्ट्रेशन दस्तावेज, एग्रीमेंट की प्रतियां और यूपीआई भुगतान के स्क्रीन शॉट मौजूद हैं। उसने आरोप लगाया कि कंपनी ने सुनियोजित तरीके से उससे धनराशि लेकर धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।