{"_id":"5cc5d121bdec22071035671b","slug":"31556468001-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई राख
विज्ञापन
खेत में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। रविवार को थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मनीगढ़ी के खेतों में आग लग गई। आग से मनीगढ़ी के किसानों की 90 बीघा गेहूं की फसल और करीब 260 बीघा गेहूं की पराली जलाकर राख हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड वालों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। किसानों को 80 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
रविवार सुबह तकरीबन 9 बजे मुसमुना से नानकपुर जाने वाले रास्ते के किनारे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर गांव मनीगढ़ी के किसानों को जब तक आग लगने की जानकारी हुई, तेज हवा से आग ने भयानक रूप ले लिया। सूचना के ढाई घंटे बाद दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
आग से गोविंदा पंडित की 65 बीघा गेहूं और रमेश, दिगंबर व दिनेश की 15 बीघा गेहूं व 28 बीघा गेहूं की पराली और गोपाल, प्रकाश, कन्हैया व श्याम के 10 बीघा गेहूं व 130 बीघा गेहूं की पराली, धनपाल सिंह का 40 बीघा गेहूं की पराली, गुलाब सिंह का 45 बीघा गेहूं की पराली, मुक्खी सिंह की 45 बीघा गेहूं की पराली व अमर सिंह का 20 बीघा गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। राजस्व लेखपाल नजमुद्दीन खां ने नुकसान का आंकलन किया। रालोद नेता योगेश नौहवार, देवराज सिंह, भगवती प्रसाद, रोशन सिंह, दिगम्बर प्रधान, जीवन प्रधान, जीतपाल प्रधान ने पीड़ित किसानों को मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
आग ने गोविंदा को बर्बाद कर दिया
नौहझील। रविवार को गांव मनीगड़ी निवासी गोविंदा पंडित को आग से नुकसान हुआ है। 5 महीने पूर्व भी गोविंदा की 70 बीघा धान की फसल भी नष्ट हो गई थी।
आग से किसानों की 25 बीघा गेहूं जला
सौंख। मगोर्रा थाने के गांव शाहपुर जाटान, चैनपुर, बसई के किसानों की गेहूं की करीब 25 बीघा फसल में आग लग गई। आग से गेहूं की 25 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जानकारी ली। किसान भगवान सिंह, तेर सिंह, कांतादेवी, पूरन सिंह, नेमसिंह, रमेश, सरदारीदेवी, मुरारी, फकीरा, छिद्दी सिंह की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
आग से भूसा जला
टैंटीगांव। गांव खायरा में विधुत चिंगारी के चलते नेपाल सिंह खेत पर पर रखा भूसा जलकर राख। शनिवार की रात करीब 8 बजे के खेत के ऊपर होकर जा रही विद्युत लाइन की चिंगारी से भूसा में आग लग गयी। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, थाना रिफाइनरी के गांव कोयला अलीपुर में रामजीत एवं ओमप्रकाश के खेत में बिजली की चिंगारी से 5 बीघा गेहूं के खेत जलकर राख हो गया। दमकल के देरी से पहुंचने के कारण गांव वालों में रोष है।
विज्ञापन
रविवार सुबह तकरीबन 9 बजे मुसमुना से नानकपुर जाने वाले रास्ते के किनारे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर गांव मनीगढ़ी के किसानों को जब तक आग लगने की जानकारी हुई, तेज हवा से आग ने भयानक रूप ले लिया। सूचना के ढाई घंटे बाद दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन