फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   चरणों से लिपट जाऊं धूल बनके, तेरे बंगले में लग जाऊं फूल बनके....

चरणों से लिपट जाऊं धूल बनके, तेरे बंगले में लग जाऊं फूल बनके....

Fri, 26 Apr 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
चरणों से लिपट जाऊं धूल बनके, तेरे बंगले में लग जाऊं फूल बनके....
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। माथे पर राधे नाम का चंदन और हाथ में गुलाब की माला लिए बांके बिहारी जी के आंगन की ओर बढ़ते श्रद्धालुओं के कदम, चहुंओर होती वृंदावन बिहारी लाल की जय जयकार..., शुक्रवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हर कोई इस आनंद में डूबा था। मौका था मंदिर में सजे फूल बंगले के दर्शन का। जहां दूर-दराज से आए भक्तों ने देर रात तक ठाकुर जी के दर्शन किए।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्म ऋतु के अंतर्गत शुक्रवार को राजभोग व शयनभोग दोनों समय फूल बंगले सजाए गए। सुबह 7:45 बजे दर्शन खुलने से पूर्व ही भक्तों का जनसमूह वृंदावन की गलियों से होता हुआ मंदिर की ओर बढ़ रहा था।
विज्ञापन


भक्तों ने दोपहर 12 बजे तक फूल बंगले में विराजमान अपने आराध्य को निहारा। शाम को भी भक्तों ने ठाकुर बांकेबिहारी की जयकार के मध्य आशीर्वाद लिया। शुक्रवार शाम को भक्तों की बढ़ती संख्या के कारण मंदिर के आसपास के बाजार भी गुलजार नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगमोहन व चौक में लटकाई गईं फूलों की झालर फूल बंगले में रायबेल, रजनीगंधा, गेंदा, घास, जूही गुलाब, गेंदा, जरबेरा आदि के फूलों का प्रयोग किया गया था। मंदिर के जगमोहन, चौक व संपूर्ण प्रांगण में लटकाई गई फूलों की झालरें सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed