फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कासगंज में भी बारिश से फसलों को नुकसान

कासगंज में भी बारिश से फसलों को नुकसान

Sun, 03 Mar 2019 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में भी बारिश से फसलों को नुकसान

विज्ञापन
कासगंज। जनपद में हो रही बारिश ने किसानों की फसल को बरबाद कर दिया है। जिससे किसान चिंतित नजर आ रहा है। वहीं बारिश का असर मौसम के मिजाज पर भी पड़ा है।

मौसम के मिजाज में शनिवार को दोपहर के बाद अचानक बदलाव आ गया था। बारिश का दौर पूरी रात बना रहा। रविवार को भी दिन में कई बार रिमझिम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश ने किसानों के माथे पर सिलवटें ला दी हैं। खेतों में सरसों की फसल कटी पड़ी है जो बारिश से भीग चुकी है। तेज हवा के झोकों से भी फसल खेतों में गिर गई। इसके आलू की फसल पर भी बारिश का असर पड़ा है।


खेतों में पानी भरने से किसान आलू की खुदाई नहीं कर पा रहे। इस फसल पर भी खतरा मंडराने लगा है। चना, मटर, सब्जियों की फसलों पर भी बारिश का असर पड़ रहा है। लगातार फसल के बरबाद होने से किसान परेशान है। इधर बारिश के साथ ही तेज हवा चलने से मौसम में ठंड भी काफी बढ़ गई है। पारा नीचे गिरने से लोगों ने अपने गरम वस्त्र फिर से निकाल लिए हैं। किसान दानवीर का कहना है कि इस साल प्रकृति किसान से नाराज चल रही है। कभी ओलावृष्टि हो रही है तो कभी बारिश होने लगती है। जिससे फसल को काफी नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed