फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े बजाकर मनाया जश्न

भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े बजाकर मनाया जश्न

Sat, 02 Feb 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े बजाकर मनाया  जश्न

विज्ञापन
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा आयकर की सीमा पांच लाख करने पर भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े, आतिशबाजी चलाकर, मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री पीयूष गोयल को बधाई दी।


महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, महानगर व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राजेश अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मौके पर अमित गुप्ता, सोहिल अग्रवाल, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, राजू अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विकास पालीवाल मौजूद थे।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता शिवमोहन श्रोती ने कहा कि भाजपा सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि पूरे देश की व्यव्स्था में परिवर्तन हो रहा है। संजय मिश्र ने कहा कि किसानों को छह हजार देने का कार्य सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा बजट बढ़ने से सेना भी मजबूत होगी। राधेश्याम यादव, राकेश शंखवार ने कहा कि मोदी सरकार के बजट से व्यापारी वर्ग को राहत मिली है। लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा कि बजट ने यह प्रमाणित कर दिया है कि मोदी सरकार गरीब, किसान, युवाओं के सपने, आकांक्षाओं को समर्पित सरकार है।


भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री रवींद्रलाल तिवारी ने कहा कि व्यक्तिगत आयकर के सबसे उच्च स्तरीय स्लैब को भी 30 से घटाकर 25 प्रतिशत करना चाहिए। सीनियर सिटीजन को केपीटल गैन में आयकर पूर्णत: मुक्त किया जाए।



सांसद अक्षय यादव ने मोदी सरकार के आम बजट को पूरी तह से फ्लाप बताया है। उन्होंने कहा है कि बजट पूरी तरह से चुनावी बजट है। किसानों की अनदेखी की गई है। उनकी मजाक बनाने की कोशिश की गई है। किसानों के लिए कोई बडी घोषणा नहीं की गई है। मात्र छह हजार रुपये सालाना देने की घोषणा कर छोटे किसानों का मजाक उड़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed