{"_id":"5c339c13bdec2257092112c6","slug":"31546886163-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो राम का नहीं वो किसी का नहीं हो सकता: त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो राम का नहीं वो किसी का नहीं हो सकता: त्यागी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राम मंदिर बनवाने के लिए सरकार को शीघ्र आध्यादेश लाना होगा। राम के साथ धोखा करने वालों को जनता आगामी चुनाव में जवाब देगी। जो राम का नहीं हुआ वह मेरा नहीं हो सकता। यह विचार विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक ने राकेश त्यागी व्यक्त किए।
सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के आवास पर हुई विहिप व बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक के बाद प्रांत संयोजक राकेश त्यागी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए गोवंश को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विहिप पदाधिकारी शीघ्र ही जिला प्रशासन से मुलाकात करेंगे और ज्ञापन देकर गोवंश को सुरक्षित गोशालाओं में रखने की मांग करेंगे।
राम मंदिर आध्यादेश को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आध्यादेश लाकर राम मंदिर बनवाने का भरोसा दिया था। राममंदिर को लेकर दिल्ली में धर्म संसद की बैठक हो चुकी है। उन्होंने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो राम का नहीं हो सका वो किसी का नहीं हो सकता। राम के साथ धोखा करने वालों को जनता आने वाले चुनाव में जवाब देगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी विहिप कुंभ में होने वाले हिंदू परिषद के कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई है। जैसे ही संतों का आदेश मिलेगा, विहिप उसी के अनुसार कार्य करेगी। उनके साथ आए प्रांतीय संगन मंत्री सुनील ने कहा कि विहिप उसी का साथ देगी जो राम मंदिर बनवाएगा। इसके लिए वह किसी भी पार्टी का साथ देने को तैयार हैं। गोवंश को लेकर उन्होंने भी चिंता जाहिर की।