फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पांच लाख की सहायता के आश्वासन के बाद माने परिजन

पांच लाख की सहायता के आश्वासन के बाद माने परिजन

Fri, 30 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
पांच लाख की सहायता के आश्वासन के बाद  माने परिजन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
कासगंज। कमल संदेश यात्रा के मौके पर सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा कार्यकर्ता जगदीश के परिजनों को मना लिया। परिजनों ने घोषणा की पूरी धनराशि मिलने के आश्वासन के बाद अपना धरना वापस ले लिया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता जगदीश पुत्र साहब सिंह की कमल संदेश यात्रा के मौके पर सड़क हादसे में मौत हो गई। कार्यकर्ता की मौत के बाद भाजपा नेताओं ने पार्टी फंड से 2 लाख रुपये, किसान सर्वजन हित योजना से 5 लाख रुपये, पारिवारिक लाभ योजना से 30 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख की मदद दिलाने का भरोसा दिया। पार्टी फंड का 2 लाख रुपये तो कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने परिजनों को प्रदान कर दिए। शेष धनराशि के आने का परिजन इंतजार कर रहे थेे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपने आगमन के समय मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख का चेक, व किसान सर्वजन हित योजना व पारिवारिक लाभ योजना का स्वीकृत पत्र परिजनों को सौंपा। घोषणा के मुताबिक धन न मिलने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार से धरना की चेतावनी दी । जानकारी के बाद भाजपाइयों ने बजरंग दल के संरक्षक कौशल साहू को परिजनों से मिलने के लिए भेजा। उन्होंने पटियाली के विधायक ममतेश शाक्य से परिजनों की फोन से वार्ता कराई। विधायक ने शेष धनराशि के लिए शासन से वार्ता कर शीघ्र व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मान गए और उन्होंने अपना धरना वापस ले लिया। बजरंग दल संरक्षक ने बताया कि शासन से शीघ्र ही शेष धनराशि की व्यवस्था कराई जाएगी। परिजनों ने अपना धरना वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed