{"_id":"5bec46cdbdec2269a369ba21","slug":"31542211277-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो और आल्टो की भिड़ंत में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो और आल्टो की भिड़ंत में चार घायल
Updated Wed, 14 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा (मैनपुरी)। मैनपुरी मार्ग पर गांव सकरा के पास एक बोलेरो और आल्टो में टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर थाने मेें खड़े कराए हैं।
जनपद एटा के विजयनगर निवासी विकास कुमार बुधवार को परिवार के अन्य लोगों के साथ आल्टो कार से कन्नौज जा रहे थे। कार जब थाना किशनी क्षेत्र में मैनपुरी मार्ग पर गांव सकरा के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार विकास, ऋषिकांत, शिखा और अन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची कुसमरा चौकी पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।