{"_id":"5beb018fbdec22694517e53c","slug":"31542128015-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में अव्यवस्था हुई तो होगी कार्रवाई: आईपी पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में अव्यवस्था हुई तो होगी कार्रवाई: आईपी पांडेय
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में अव्यवस्था हुई तो होगी कार्रवाई: आईपी पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला मजिस्ट्रेट आईपी पांडेय ने रविवार को 19 केंद्रों पर हो रही टीईटी परीक्षा को पारदर्शी एवं नकल विहीन कराने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों एवं अधीनस्थों को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक परीक्षाओं को लेकर व्यवस्थाएं पहले की पूर्ण कर लें। अव्यवस्था एवं अनियमितता के दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल वर्जित रहेगा। परीक्षार्थी तो दूर कक्ष निरीक्षकों व अन्य स्टाफ पर भी मोबाइल नहीं रहेगा। मुख्य द्वार पर विशेष तलाशी की व्यवस्था की जाए। महिला अभ्यर्थी की तलाशी के लिए महिलाओं को ही लगाया जाए। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे सुचारु रहेंगे। इनकी रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
परीक्षा व्यवस्थाओं के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 28 स्टेटिक एवं 38 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें 19 पर्यवेक्षक शिक्षा विभाग के भी शामिल हैं। बताते चलें कि प्रथम पाली में प्रस्तावित प्राथमिक स्तरीय परीक्षा में 10310 एवं शाम को उच्च प्राथमिक स्तरीय परीक्षा में 4631 आवेदक हैं। एडीएम एमसी शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, एएसपी संजय कुमार, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, डीडीओ एसएन कुशवाहा, पीडी अजय कुमार पांडेय, डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि, डीआईओएस एनडी वर्मा, बीएसए एसके शुक्ल, प्रज्ञा शर्मा, नीरजा चतुर्वेदी आदि प्रमुख हैं।