{"_id":"5be9c522bdec2269351dced1","slug":"31542047010-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा शासन में विकास कार्य ठप: अक्षय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा शासन में विकास कार्य ठप: अक्षय यादव
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सपा सांसद अक्षय यादव ने सोमवार को कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सपा के शासन में हुए कार्यों को बताया और भाजपा सरकार में विकास कार्यों की अनदेखी बताई।
सांसद अक्षय यादव ने गांव किसराव, गढ़ी राहतपुर, नगला चैन, नगला गुलाल, गढ़सान, छटनपुरा, नगला चंदा, सियारामऊ गांवों का दौरान किया। इस दौरान वह उन परिवारों में भी गए, जहां गमी हुई हैं। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों से कहा कि सपा के शासन में मंजूर हुई सभी योजनाओं को योगी सरकार ने रोक दिया। शिक्षकों से उनकी नौकरियां छीन ली हैं। भाजपा रोजगार छीनने काम कर रही है जबकि अखिलेश सरकार में लाखों लोगों को रोजगार दिया गया था।
विज्ञापन
भाजपा की सरकार बनते ही विकास कार्य ठप हो गए हैं। सपा के शासन में जो कार्य हुए भाजपाई उन्हें अपना बता कर वाहवाही लूट रहे हैं।
सांसद के साथ दौरे में एमएलसी डा. असीम यादव, सपा जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, अवनींद्र यादव, रामसेवक यादव, डा. विजय आर्या, विजेंद्र यादव, केवी यादव, कमलेश यादव, कान्हा यादव, बंटू कठेरिया शामिल थे।