{"_id":"5be6f055bdec2242912058b9","slug":"31541861461-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजराती-मराठी भक्तों ने यमुना मइया को ओढ़ाई चुनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजराती-मराठी भक्तों ने यमुना मइया को ओढ़ाई चुनरी
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शनिवार को देश के विभिन्न राज्यों से आए भक्तों ने मां यमुना को चुनरी उढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी। भक्तों ने मां का दुग्धाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। गुजरात व महाराष्ट्र से आए भक्तों ने शनिवार को मां यमुना में चुनरी मनोरथ किया। इससे पूर्व कुनवाड़ा महोत्सव मनाया गया।
गाजे-बाजे की धुन पर नाचते-गाते भक्त यमुना किनारे पहुंचे और मां यमुना का पूजन किया। इसके बाद नावों के माध्यम से मां यमुना को चुनरी उढ़ाई गई। शोभायात्रा ठाकुर श्रीगोपाल जी महाराज मंदिर से श्याम घाट होते हुए विश्राम घाट पहुंची।
भक्तों ने भैया दूज पर्व पर मां यमुना में स्नान कर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए। इस दौरान प्रवीन भाई सिमरिया, खीमजी भाई, बीनू भाई, मनसुख भाई, विपुल, विपिन, पुरोहित मुकेश भाई चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।