फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोवर्धन में युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका

गोवर्धन में युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sun, 04 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धन में युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका
गोवर्धन (मथुरा)। युवती की गला घोंटकर हत्या कर शव मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर कस्बा अडींग से 100 मीटर दूर बंबा के पास खेत में फेंक दिया गया। युवती के चेहरे पर चोट के निशान हैं। गला घोंटने से पहले युवती के संग दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पशु चराने वालों की सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस भी हत्या मानकर चल रही है। मृतका की शिनाख्त को आसपास के जनपदों में फोटो भिजवाए गए हैं।
विज्ञापन


कस्बा अडींग से 100 मीटर दूरी पर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पशु चरा रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गोवर्धन पुलिस ने घटनास्थल को काफी देर तक खंगाला मगर कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे पहचान हो पाती। मृतका के गले में दुपट्टा बंधा था। इससे माना जा रहा है कि इसी दुपट्टे से गला घोंटा गया है।
विज्ञापन


वहीं चेहरे पर नाखून के निशान भी बेरहमी को साफ उजागर कर रहे हैं। पैरों में बिछुए हैं लिहाजा माना जा रहा है कि वह विवाहिता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया मृतका की उम्र लगभग 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। पैरों में हवाई चप्पल और सीधे हाथ पर ऊं लिखा हुआ था। इसके अलावा कोई भी निशानी ऐसी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन में बढ़ते क्राइम की गूंज लखनऊ तक
गोवर्धन। इस समय सबसे ज्यादा क्राइम गोवर्धन में हो रहा है। लूट, कत्ल और चोरी की वारदातों की बाढ़ सी आ गई है। लखनऊ तक शिकायतें होने लगी हैं लेकिन पुलिस के आला अधिकारी खामोश हैं। गोवर्धन में पिछले दिनों जितनी भी वारदातें हुईं हैं उनमें से किसी का भी खुलासा नहीं हो सका है। बीते दिन ही दवा कारोबारी से 55 हजार रुपये लूट लिए गए थे। इससे पहले एक शिक्षक दंपती के साथ लूटपाट कर ली गई थी। आज एक युवती की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed