{"_id":"5bdc9387bdec2269385b6848","slug":"31541182343-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के विरोध में की गई मैक्स चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध के विरोध में की गई मैक्स चालक की हत्या
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। चार माह पहले दूध वाली मैक्स गाड़ी चलाने वाले युवक नरेंद्र की हत्या अवैध संबंधो में बाधक बनने पर हुई थी। इसका खुलासा मलावन पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके किया है। पुलिस ने नामजदगी को झूठा साबित करते हुए सही खुलासा किया है। हत्यारोपियों के कब्जे से दो छुरी बरामद की गई है।
थाना मलावन पुलिस ने हत्यारोपी मुकेश पुत्र जगवीरसिंह और शिवजी पुत्र रामेश्वर निवासी हरनागरपुर थाना बिछवां मैनपुरी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने मैक्स गाड़ी चालक नरेन्द्र उर्फ नंदू पुत्र नेमसिह की हत्या की थी। हत्या के पीछे महिला के साथ अवैध संबंधों में बाधक बनने का कारण रहा था। हत्यारोपियों ने बताया कि मृतक महिला के साथ अवैध संबंधो का विरोध करते हुए उन्हें धमकाता था।
जिसे लेकर उन्होंने नरेन्द्र की गला रेतकर हत्या की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपियों के कब्जे से दो छुरी बरामद की गई है। बता दे कि मृतक दूध की डेयरी पर मैक्स चलाने का काम करता था। तीन जुलाई को वह मलावन क्षेत्र में दूध लेने के लिए आया था। उसी समय उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
शव को खेत में डाल दिया गया था। इसके बाद घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ रंजिशन हत्या करने की दर्ज कराई थी। जिसे पुलिस ने गलत मानते हुए जांच कर घटना के आरोपियों पकड़ कर खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि घटना में एक महिला भी शामिल थी। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।