फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   टूंडला के युवक की गुजरात में फैक्ट्री में मौत

टूंडला के युवक की गुजरात में फैक्ट्री में मौत

Tue, 16 Oct 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के युवक की गुजरात में फैक्ट्री में  मौत
टूंडला (फिरोजाबाद)। गुजरात में मजदूरी कर रहे टूंडला के एक युवक की हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला काले निवासी विजय सिंह (37) पुत्र रामनाथ गुजरात के राजकोट में मूंगफली साफ करने की मशीन चलाता था। सोमवार को फैक्ट्री में काम करने के दौरान अचानक मशीन उसके ऊपर गिर गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथी कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना पर परिजन भी गुजरात रवाना हो गए। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव मंगलवार सुबह गांव ले आए। बेटे का शव देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी माया देवी अपने दोनों बच्चों अंशुमान और सुमित को लेकर बेसुध हो गई। परिवार में वही कमाने वाला था। अब बच्चों और बूढ़ी मां के साथ पत्नी की देखरेख कौन करेगा। यह सोचकर गांव वासियों की आंखें नम हो रही थीं। दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed