{"_id":"5bc4d8eabdec22698a46fbac","slug":"31539627242-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन कोच में पानी खत्म होने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन कोच में पानी खत्म होने पर यात्रियों का हंगामा
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। कालका मेल में पानी खत्म होने से नाराज यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा करते हुए ट्रेन चलने नहीं दी। चेन पुलिंग कर कई बार ट्रेन रोकी। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर कोच में पानी भरवाने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
हावड़ा से चलकर कालका जाने वाली कालका मेल रविवार रात आठ बजे करीब टूंडला स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने कई कोच में पानी न आने की शिकायत कर हंगामा शुरू कर दिया। सिग्नल होने पर चालक ने ट्रेन चलाने का प्रयास किया तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक ली। चालक ने कई बार ट्रेन चलाने का प्रयास किया, लेकिन यात्रियों ने ट्रेन रोक दी।
स्टेशन पर हंगामा होते देख जीआरपी के साथ रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को आगरा में पानी भरवाने का आश्वासन दिया, लेकिन रेलयात्री नहीं माने। यात्रियों ने कहा ट्रेन में मुगलसराय स्टेशन से पानी नहीं भरने से परेशानी हो रही है। इसके बाद अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद कोच पानी भरवाया। तब जाकर रात साढे़ नौ बजे के करीब ट्रेन रवाना हुई।