{"_id":"5bc211a3bdec2269c544a8fc","slug":"31539445155-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ फर्जी शिक्षकों पर एफआईआर, 80 हेडमास्टरों को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ फर्जी शिक्षकों पर एफआईआर, 80 हेडमास्टरों को चार्जशीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शिक्षक भर्ती घोटाले में सामने आए 100 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। 60 के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट हुई थी, जबकि 40 के खिलाफ शनिवार को एफआईआर लिखा दी गई। वहीं फर्जी शिक्षकों को ज्वाइन कराने वाले 80 हेडमास्टर भी जांच के दायरे में हैं। इन सभी को आरोप पत्र दिया गया है। अभी कुछ और शिक्षक जांच के दायरे में आ सकते हैं।
एसटीएफ के खुलासे से सामने आए शिक्षक भर्ती घोटाले में एक बार फिर शासन ने स्थानीय अफसरों पर शिकंजा कस दिया है। अभी तक फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को राय मशवरा करने वाले विभाग ने दो दिन के भीतर 100 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मुकदमा लिखा दिया है। वहीं शासन ने भी बीएसए से फर्जी शिक्षकों के खिलाफ अब तक होने वाली कार्रवाई के बारे में पूछ लिया है।
इससे विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बगैर जांच पड़ताल के फर्जी शिक्षकों को ज्वाइन कराने वाले हेडमास्टरों को भी आरोप पत्र दे दिए गए हैं। इन पर विभागीय पुष्टि के बिना ज्वाइन कराना और अभी तक रिपोर्ट दर्ज न कराने सहित कई आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
इधर, शासन की कार्रवाई से बचने के लिए बीएसए चंद्रशेखर सिंह ने अब तक हुई संपूर्ण कार्रवाई की रिपोर्ट भेज दी है। इसमें पूर्व में एसटीएफ द्वारा दर्ज कराई 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट को भी शामिल किया है। साथ ही 44 शिक्षकों के खिलाफ पूर्व में दर्ज रिपोर्ट की भी जानकारी दी है।
अब तक 101 फर्जी शिक्षकों में से अधिकांश के खिलाफ दो दिन के दौरान रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट सभी के खिलाफ होगी। 80 प्रधान अध्यापकों को भी आरोप पत्र जारी कर दिए हैं।
चंद्रशेखर, बीएसए मथुरा