{"_id":"5bbb6a04867a5528367e08ba","slug":"31539009028-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठप हो रहा कारोबार, बाजार में ग्राहक नहीं आ रहे साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठप हो रहा कारोबार, बाजार में ग्राहक नहीं आ रहे साहब
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। होलीगेट की तरफ चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद है। आटो भी नहीं आते हैं। इससे मार्केट प्रभावित हो रहा है। क्योंकि त्योहारी सीजन में खरीद बढ़ती है लिहाजा व्यापारियों को डर है कि कहीं सीजन भी प्रभावित न हो जाए। गुस्साए व्यापारियों ने जुलूस निकालकर अपना विरोध जताया और वनवे ट्रैफिक करने की गुजारिश की।
सोमवार की शाम को कई व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी होलीगेट पर जुटे। इन लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। लेकिन पुलिस ने जो वाहनों का प्रवेश होलीगेट की तरफ रोक रखा है उससे बाजार प्रभावित होगा। जो लोग गाड़ियों से परिवार के साथ खरीद करने के लिए आते हैं वह नहीं आ सकेंगे। व्यापारियों ने कहा कि कई दफा वनवे ट्रैफिक की मांग कर चुके हैं मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
मथुरा महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संस्थापक अध्यक्ष सुनील साहनी के नेतृत्व में विकास बाजार से होली गेट तक जुलूस निकालकर आवाज बुलंद की। काशीनाथ ने कहा कि सभी व्यापारी ट्रैफिक नियमों के नियंत्रण में सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने एक-दो दिन में इसे लागू करने की मांग की है। अजयकांत गर्ग ने कहा कि अगर व्यापारियों की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वह लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान लक्ष्मीनारायण कक्कड़, मुकुंद बंसल, राजीव महरोत्रा, सनी चौधरी, सुंदर लाल, विक्रम आदि उपस्थित रहे।