फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   विकास कार्यों में अधिकारी रुचि लेकर कार्य करें: प्रभारी मंत्री

विकास कार्यों में अधिकारी रुचि लेकर कार्य करें: प्रभारी मंत्री

Thu, 27 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में अधिकारी रुचि लेकर कार्य करें: प्रभारी मंत्री
विकास कार्यों में अधिकारी रुचि लेकर कार्य करें: प्रभारी मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन और जिला प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए अधिकारी रुचि लेकर कार्य करें। कासगंज से सोरों तक की सड़क शीघ्र बनवाएं तथा जनपद की क्षतिग्रस्त, निर्माणाधीन सड़कों की सूची उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराएं। गरीबों को रोजगार से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूहों को अच्छे ढंग से संचालित करायें। प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा राशन कार्ड बनाने हेतु पैसा लेने की शिकायतों की जांच कराएं। धान की खरीद सिर्फ किसानों से ही की जाए। ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति फर्जी ढंग से किसान ऋण माफी का लाभ न उठाएं। जिले में विधवा, वृद्वावस्था एवं दिव्यांग पेंशन की 3 महीने की किश्त का वितरण हो चुका है। 2 अक्तूबर को छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। शौचालय निर्माण में कमियों को दूर कराया जा रहा है। जिले में 1.44 लाख बच्चों को पुस्तकों व ड्रेस का वितरण कर दिया गया है। बैठक में विधायकों, जनप्रतिनिधियों द्वारा कुछ गांवों में सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन स्वीकृत होने पर भी लाइन चालू न होने, विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने, लहरा व सिरावली में अवैध खनन होने आदि की शिकायतें की गईं। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि यदि कहीं कोई समस्या है तो उसका प्रभावी ढंग से निस्तारण कर प्रभारी मंत्री के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त है, कोई समस्या नहीं है। बॉबी जैन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बैठक में सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू, विधायक कासगंज देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा पूर्णेंद्र सोलंकी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed