{"_id":"5b9ea02d867a557f58788f7e","slug":"31537122349-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद के साथ नलकूप ऑपरेटर ने की मारपीट, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षद के साथ नलकूप ऑपरेटर ने की मारपीट, फायरिंग का आरोप
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष और पार्षद अजय गुप्ता का नलकूप आपरेटर से पानी सप्लाई किए जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आक्रोशित परिजनों ने पार्षद पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ कपड़े फाड़ दिए। पार्षद का आरोप है कि इस दौरान उसने फायरिंग भी की। पार्षद भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के साथ थाना रसूलपुर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी। लेकिन कोई हाथ नहीं आया है।
नया रसूलपुर निवासी अजय गुप्ता भाजपा महानगर उपाध्यक्ष होने के साथ ही वार्ड संख्या 50 से पार्षद हैं। क्षेत्र में पानी की सप्लाई सही ढंग से नहीं करने पर पार्षद अजय गुप्ता मातावाली गली में तैनात नलकूप ऑपरेटर बंटू यादव के घर पर गए थे उन्होंने क्षेत्र में पानी की सप्लाई के संबंध में बातचीत की थी। पार्षद का आरोप है कि पीछे से बंटी व उसके दो भाई एवं भतीजे सहित दो अन्य लोग आ धमके।
उन्होनें गाली गलौज के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट किए जाने के दौरान कपड़े फाड़ दिए और फायरिंग भी की। भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, अजय गुप्ता के साथ अन्य क्षेत्र के लोग थाना रसूलपुर पहुंचे। शिकायत पर एसएचओ ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गए। पार्षद अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल ऑपरेटर बंटी एवं उसके ही परिजनों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग किए जाने की तहरीर दी है।