फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जल निगम के अधिकारियों व ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

जल निगम के अधिकारियों व ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

Fri, 24 Aug 2018 08:11 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
जल निगम के अधिकारियों व ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
सीवरेज कुएं को देखतीं महिला आयोग की सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। रुक्मिणी विहार के एमपीएस के सीवेज कुएं में गिरकर हुई दो युवकों की मौत के मामले का शुक्रवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ जल निगम के अधिकारियों की बैठक भी ली।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने पूरे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की बात कही। उन्होंने लापरवाही बरतने पर जल निगम के एई, जेई, एक्सईएन और ठेकेदार के विरुद्ध एमएस एक्ट और धारा 304 के तहत कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


मंजू दिलेर शुक्रवार दोपहर तीन बजे रुक्मिणी विहार के एमपीएस पर पहुंचीं। जहां उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। बिना सेफ्टी बेल्ट व अन्य उपकरणों के सहारे दोनों युवकों को कुएं में उतारे जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही उजागर होने पर उन्होंने सीओ सदर राकेश कुमार को एई सुमित कुमार, जेई विजय सिंह कुमार, एक्सईएन दीपक चौहान और ठेेकेदार ऊधम सिंह के विरुद्ध एमएस एक्ट और धारा 304 के तहत कार्रवाई करने के लिए स्वयं आयोग की तरफ से तहरीर देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed