फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   जनदीय कबड्डी में मां सरस्वती इंटर कॉलेज का रहा दबदबा

जनदीय कबड्डी में मां सरस्वती इंटर कॉलेज का रहा दबदबा

Mon, 20 Aug 2018 10:27 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
जनदीय कबड्डी में मां सरस्वती इंटर कॉलेज का रहा  दबदबा
मैनपुरी। नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में बालक और बालिका वर्ग जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज कुसमरा, सीनियर बालिका में गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज तथा सब जूनियर बालिका में नेहरू स्माकर इंटर कॉलेज समान की टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन


बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजक डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रशांत चतुर्वेदी ने किया। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक आरसी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रभा कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज कुसमरा की टीम ने आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज अशोक नगर कुरावली की टीम को 35-15 के अंतर से पराजित किया। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में मां सरस्वती इंटर कॉलेज कुसमरा की टीम ने डीएवी इंटर कॉलेज मैनपुरी को 21-05 से पराजित किया।
विज्ञापन


सीनियर बालिका वर्ग में गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की टीम ने आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की टीम को 26-18 के अंतर से पराजित किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान की टीम ने मां सरस्वती इंटर कॉलेज कुसमरा की टीम को 19-15 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता से प्रत्येक वर्ग में 12-12 खिलाडिय़ों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सीनियर बालक वर्ग में श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम ने प्रथम राउंड में एसडीए इंटर कालेज दौलतपुर को 18-11 से तथा दूसरे राउंड में नेहरू स्मारक इंटर कालेज समान की टीम को 15-12 से पराजित किया। इस अवसर पर नगेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, पंकज राठौर, जितेंद्र सिंह, पूजा भदौरिया, रश्मी सिंह, शीतल प्रसाद, पूवऱ ब्लाक प्रमुख सागर चंद्र कठेरिया, प्रफुल्ल यादव, धमेंद्र सिंह, शिववीर सिंह, अरुण बाजपेयी, शंकरलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed