फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   -75 में से 40 सदस्यों ने किया मतदान, एक मत हुआ निरस्त

-75 में से 40 सदस्यों ने किया मतदान, एक मत हुआ निरस्त

Sat, 04 Aug 2018 07:08 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
-75 में से 40 सदस्यों ने किया मतदान, एक मत हुआ निरस्त
मैनपुरी/कुरावली। खंड विकास कार्यालय कुरावली में ब्लाक प्रमुख कुरावली के खिलाफ बीडीसी सदस्यों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को पारित हो गया। प्रस्ताव पर हुए मतदान में 40 में से 39 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। एक मत निरस्त हो गया। मनमानी के विरोध में 35 सदस्यों ने बैठक और मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


सपा सरकार में हुए ब्लाक प्रमुख कुरावली के चुनाव में सिरसा निवासी अरुणलता दिवाकर को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना गया था। 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाली क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्यों ने अरुणलता के प्रति विश्वास व्यक्त किया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम देवी राठौर ने पचास क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समर्थन पत्र के साथ जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव देकर बैठक बुलाने की मांग की थी। जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने एसडीएम कुरावली को चार अगस्त को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह दस बजे उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय सभागार में चर्चा शुरू हुई। बैठक में 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। दोपहर 12 बजे तक ब्लाक प्रमुख अरुणलता पक्ष के कोई भी क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। रिटर्निंग आफीसर उपजिलाधिकारी ने बैठक में चर्चा के बाद मतदान शुरू कराया। डेढ़ घंटे तक चले मतदान के बाद मतगणना हुई। मतदान में 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से ब्लाक प्रमुख के प्रति 39 सदस्यों ने अविश्वास व्यक्त किया, एक मत निरस्त हुआ। डीपीआरओ यतेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर आरएस मौर्य, सीओ कुरावली सुरेश बाबू यादव सहित पुलिस के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख अरुणलता दिवाकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम देवी राठौर के समर्थकों ने परिणाम घोषित होते ही नारेबाजी की। सर्मथकों ने उनको फूलमालाओं से लाद दिया। भाजपा नेता पन्नालाल वर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मैनपुरी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सपा को चौथी बार झटका लगा है। विरोधी सदस्यों को साथ लेकर भाजपा सपा के चार ब्लाक प्रमुखों को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उनके पद से हटा चुकी है। ब्लाक प्रमुख सुल्तानगंज आरती शंखवार, ब्लाक प्रमुख जागीर रजनीश कुमारी यादव, ब्लाक प्रमुख घिरोर सरिता यादव के बाद ब्लाक प्रमुख कुरावली अरुणलता दिवाकर को हटाया जा चुका है।

मैनपुरी। प्रदेश में सरकार बनाने के बाद भाजपा मनमानी कर रही है। लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है। संवैधानिक पदों पर भाजपा दबंगई से अपने लोगों को काबिज करा रही है। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से कहीं।

उन्होंने कहा धांधली के खिलाफ सपा सर्मथक बीडीसी सदस्यों ने बैठक और मतदान का बहिष्कार किया है। भाजपा ने बीडीसी सदस्यों की जमकर खरीद फरोख्त करने के बाद सत्ता का भी दुरुपयोग किया है। बीडीसी सदस्यों की सुरक्षा के भी कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं। प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध रही है। विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, हृदेश सिंह, अरुणलता दिवाकर, अशोक दिवाकर, सुखवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed