{"_id":"5b6497f54f1c1b07788b7760","slug":"31533319157-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से तंग अधेड़ ने फांसी लगाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह से तंग अधेड़ ने फांसी लगाई, मौत
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बटेश्वर रोड स्थित लाछपुर में एक अधेड़ व्यक्ति ने गृह क्लेश से तंग आकर फांसी का फंदा लगा लिया।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव लाछपुर निवासी प्रमोद (50) के परिवार में गुरुवार रात किसी बात पर कलह हो गई। परिवार के सदस्यों के सो जाने के बाद क्षुब्ध प्रमोद ने घर से बाहर पेड़ पर पत्नी की साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने शव लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर नसीरपुर प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव में चर्चा है कि प्रमोद के पुत्र ने बैंक ऑफ इंडिया से लोन लिया था। जिसे चुकाने में असमर्थ था। बताया जाता है कि गुरुवार को अमीन वसूली के लिए आया था। उसके जाने के बाद पिता-पुत्र में विवाद हुआ, जिससे घर में कलह हो गई। इससे क्षुब्ध प्रमोद ने रात में फांसी लगा ली। थाना पुलिस का कहना है कि प्रमोद ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली है। परिजनों की सूचना पर इत्तफाकिया दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।