{"_id":"5b48ba5b4f1c1b36748b459a","slug":"31531492955-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनविरोधी सरकार की खोलेंगे पोल: जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनविरोधी सरकार की खोलेंगे पोल: जयंत चौधरी
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। भाजपा सरकार ने बिजली बिल पर जिस प्रकार से धनराशि बढ़ाई है, आम आदमी की कमर टूट गई है। इस सरकार की पोल खोलेंगे। ये वक्तव्य रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने राया यमुना एक्सप्रेसवे के कट पर कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह के दौरान कहे।
शुक्रवार को आगरा खंदौली जाते समय कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जयंत चौधरी का राया कट पर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर लूट हो रही है। किसान खून के आंसू रो रहे हैं।
सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन कर रह गई है। रैली कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को सचेत किया जा रहा है। पोल खोल रैली में सरकार की पोल खोली जा रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह भरंगर, रामवीर सिंह भरंगर, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. रवि माहौर, कुंवरचंद्र रावत, योगेश नौहवार, मनोज शर्मा, गिरप्रसाद सोलंकी, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।