{"_id":"5af9d3d34f1c1bdb408b555b","slug":"31526322131-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू की फसल के बाद गेहूं की भी फसल हुई बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू की फसल के बाद गेहूं की भी फसल हुई बर्बाद
Updated Mon, 14 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। फसल का बीमा कराने के बावजूद किसान को फसल बर्बादी का कोई मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। आलू की फसल बर्बाद होने के बाद इस साल गेहूं की फसल में भारी नुकसान हो गया।
ग्राम भूड़ा निवासी वादाम सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल को विगत 2015 से फसल में भारी नुकसान हो रहा है। वर्ष 2017 में उसके आलू की फसल बर्बाद हो गई। फसल पर पाला मार जाने से आलू बुरी तरह प्रभावित हो गया था। उस समय वादाम सिंह ने बीमा प्राप्त करने के लिए काफी भागदौड़ की लेकिन उसे एक रुपये का भी बीमा नहीं मिल पाया। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों ने कुछ नहीं सुना।
इस वर्ष भी उसके 22 बीघा गेहूं की फसल को आंधी, बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ। पूरी फसल पलट गई थी। किसी तरह उसने काट कर एकत्रित की। लेकिन रविवार शाम आई आंधी और पानी ने एकत्रित गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इस दौरान ओलों से खेत पर मजदूरी कर रहे मजदूर घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि मुआवजे और बीमा के लिए भटक रहा हूं, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
फोटो