{"_id":"5af5a71c4f1c1be2408b46ea","slug":"31526048540-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 दिन बाद भी नहीं हुई गेहूं की तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 दिन बाद भी नहीं हुई गेहूं की तौल
Updated Fri, 11 May 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। कस्बे में स्थित एक गेहूं खरीद केंद्र पर 16 दिन से किसानों के गेहूं की तौलाई नहीं हो रही है। कभी वारदाना न होने का बहाना तो कभी मजदूर का बहाना बनाया जा रहा है। परेशान किसान अपने गेहूं को खरीद केंद्र से वापस ले जा रहे हैं। नौहझील के शेरगढ़ रोड स्थित हनुमान मंदिर के खेल मैदान में गेहूं खरीद केंद्र संचालित है।
गांव दौलतपुर निवासी किसान भूपन 16 दिन पहले केंद्र पर गेहूं बेचने आया था। खुले मैदान में पड़े गेहूं के ढेर पर हर रोज रात गुजरता, सोचता कल उसके गेहूं की तौलाई हो जाएगी। यही सोचते-सोचते 16 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक तौलाई नहीं हुई। आखिरकार बेबस किसान भूपन शुक्रवार को अपने गेहूं को वापस घर ले गया। केंद्र प्रभारी सुरेश का कहना है कि जब तक पुराना खरीदा हुआ गेहूं जमा नहीं हो जाता, तब तक खरीद शुरू करना संभव नहीं है।