{"_id":"5ae9be4c4f1c1b84098b7d1c","slug":"31525268044-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे जिलों के अधिकारी परखेंगे स्कूल बसों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे जिलों के अधिकारी परखेंगे स्कूल बसों की हकीकत
Updated Wed, 02 May 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुशीनगर में हुए हादसे के बाद शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्कूल बसों की चेकिंग का नया तरीका निकाला है। स्कूल बसों की चेकिंग के लिए दूसरे जिलों के अधिकारी लगाए जाएंगे, जो जिले में क्रॉस चेकिंग करेंगे। इसके अलावा शासन की ओर से जिले के अधिकारियों से भी लिखित रूप में लिया जा रहा है कि जिले में कितनी स्कूली बसें वैध हैं और कितनी अवैध।
जिले के अधिकारियों से चेकिंग में ढिलाई और लापरवाही न हो इसके लिए दूसरे जिले के अधिकारियों से क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। इससे चेकिंग अभियान की भी हकीकत खुलकर सामने आ सके। शासन से आए पत्र में कहा गया है कि जिले के अधिकारी स्कूलों में जाकर बसों की चेकिंग करेंगे। वहीं जो स्कूल बसें मानक के विपरीत पाई जाएं। उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए। एआरटीओ राजेश कर्दम का कहना है कि चेकिंग में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। नई व्यवस्था से और बेहतर परिणाम मिलेंगे।