फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हाईवे और बरसाना में 5.50 लाख की नकदी और जेवरात चोरी

हाईवे और बरसाना में 5.50 लाख की नकदी और जेवरात चोरी

Tue, 24 Apr 2018 07:58 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
हाईवे और बरसाना में 5.50 लाख की नकदी और जेवरात चोरी
चोरी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। हाईवे के गोवर्धन रोड पर श्रीजी धाम में जलनिगम के रिटायर्ड बाबू के घर का ताला तोड़कर चोर 50 हजार की नकदी और डेढ़ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। उधर, बरसाना के प्रिया कुंज में घर में रखे डेढ़ लाख रुपये और दो लाख रुपये के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ किया। चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गोवर्धन रोड के श्रीजी धाम निवासी ललित कुमार पुत्र रामशरणदास जलनिगम के रिटायर्ड बाबू हैं। 16 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी में गए थे। 22 अप्रैल को लौटे तो घर के पीछे का दरवाजा टूटा देख दंग रह गए।
विज्ञापन



अंदर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। तत्काल हाईवे पुलिस को सूचना दी। हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। रिटायर्ड बाबू की तहरीर पर हाईवे थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर्ड बाबू की मानें तो 50 हजार की नकदी और डेढ़ लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। उधर, थाना बरसाना के प्रिया कुंज निवासी बालकिशन साधु हैं। दो दिन पहले घर से चोर डेढ़ लाख रुपये की नकदी और दो लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed