{"_id":"5ace1b074f1c1bca3d8b4911","slug":"31523456775-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 16 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 16 लाख की शराब पकड़ी
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
model wine shop
मेरठ और कन्नौज के ध्यानार्थ
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर पुलिस ने मरघटी जलालपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर टाटा कैंटर में हिमांचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई 16 लाख रुपये की शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब त्रिपाल से ढंककर रखी गई थी। इसकी सप्लाई अरुणाचल प्रदेश में होनी थी, लेकिन गलत ढंग से शराब यहां पहुंच गई।
एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि जिले में अवैध रूप से शराब की बिक्री रोकने के लिए एसएसपी डा.मनोज कुमार के निर्देशन में वाहन चेकिंग कराई गई। मंगलवार देर रात सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल के निर्देशन में एसएचओ मक्खनपुर सुजात हुसैन वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एनएच-टू से मरघटी जलालपुर की ओर जा रही एक टाटा कैंटर को पुलिस रोकने का प्रयास किया तो चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस वाहन पकड़ने के बाद तलाशी ली तो उसमें 550 पेटी अंग्रेजी शराब मिली है।
इसमें 26400 अंग्रेजी व्हिस्की के क्वार्टर बरामद हुए। बरामद शराब की कीमत 16 लाख बताई गई है। कैंटर से पकडे़ गए लोगों में मेरठ जिले के थाना इंचौली खरदौनी निवासी यूसुफ और कन्नौज जिले के थाना सौंरिख के गांव कटघरा निवासी नीरज शामिल हैं। एसपी देहात ने बताया कि शराब हिमाचल प्रदेश की है। इसे सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में बेचा जा सकता है। उन्होनें कहा कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।