{"_id":"5ac506094f1c1ba9618b56c7","slug":"31522861577-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसान को मिलेगा मन माफिक फसल का मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसान को मिलेगा मन माफिक फसल का मूल्य
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। किसान अब तक व्यापारियों द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही अपनी उत्पादित फसल को बेचने पर मजबूर हुआ करता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखता हुए ई-आक्सर प्लेट फार्म की व्यवस्था कर दी है। जिसका निर्माण कार्य मंडी परिषद ने शुरू करा दिया है। जहां पर किसान को मन माफिक रेट मिलेगा करेगा।
उप निदेशक निर्माण मंडी परिषद रवेन्द्र सिंह ने बताया है कि ई-नाम आक्सर प्लेटफार्म शासन की नई नीति के तहत बनवाया जा रहा है। यह प्लेटफार्म 525 वर्ग मीटर में बनाया जा रहा है। इसकी निर्माण लागत लगभग 50 लाख रुपये है। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर किसान अपनी उत्पादित उपज को प्लेटफार्म पर लाकर सीधे रखेगा। जहां पर वीडियो रिकॉर्डिंग के सामने व्यापारी बोली बोलेंगे। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यापारी को किसान की उत्पादित उपज दे दी जाएगी और बोली की अंतिम रकम को ही उस दिन का रेट तय माना जाएगा। मंडी समिति के सभी व्यापारी उसी रेट पर किसान की उपज को खरीदेंगे।
जूनियर इंजीनियर निर्माण मंडी परिषद अम्बरीश कुमार ने बताया है कि ई-नाम आक्सर प्लेटफार्म का निर्माण एक माह में पूरा हो जाएगा।