फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अब डा. आंबेडकर के चित्र पर लिखनी होगी जन्म-निर्वाण तिथि

अब डा. आंबेडकर के चित्र पर लिखनी होगी जन्म-निर्वाण तिथि

Sat, 24 Mar 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
अब डा. आंबेडकर के चित्र पर लिखनी होगी जन्म-निर्वाण तिथि
भीमराव अंबेडकर सम्मान यात्रा
एटा। सरकारी कार्यालयों में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र लगाने को लेकर शासन ने सख्ती की है। अब प्रत्येक कार्यालय में लगने वाले बाबा साहब के चित्र पर उनके जन्म और निर्वाण की तारीख अंकित होगी। इसके दायरे में शैक्षणिक संस्थान भी आएंगे। अपर आयुक्त ने डीएम को पत्र लिखकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

28 दिसंबर 2017 को शासन ने हर सरकारी कार्यालय में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर का चित्र लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब शासन ने निर्देशों में फेरबदल करते हुए बाबा साहब के हर चित्र पर जन्म और निर्वाण की तिथि लिखने के निर्देश दिए हैं। अपर आयुक्त फैसल आफताब ने डीएम अमित किशोर को पत्र लिखकर हर कार्यालय में चित्र लगावाने के संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह मेें देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रशासन के अधीन आने वाले सरकारी, सार्वजनिक उपक्रम, परिषद कार्यालय और शैक्षणिक संस्थानों के कार्यालयों में चित्र को जन्म और निर्वाण तिथि के साथ अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed