{"_id":"5aa53aab4f1c1ba2758b4d1b","slug":"31520777899-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवताचार्य के घर चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवताचार्य के घर चोरी का खुलासा
Updated Sun, 11 Mar 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। आनंद वाटिका स्थित कथावाचक के बंद फ्लैट से हुई चोरी का खुलासा रविवार को वृंदावन पुलिस ने कर दिया। इस मामले में नाटकीय अंदाज में चोरी में शामिल नाबालिग चोर चोरी के माल में अपनी हिस्सेदारी न मिलने पर पुलिस के पास पहुंच गया और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि आनंद वाटिका स्थित भागवताचार्य संत देवमुरारी बापू के बंद फ्लैट से 6 मार्च की रात सागर और जुम्मा निवासी पानीघाट ने मिलकर चोरी की थी। चोरों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि फ्लैट से 20 हजार की नकदी और 4 चांदी के सिक्के ही चोरी कर पाए थे। चोर जुम्मा ने 20 हजार की नकदी में से 13 हजार से अपने ईरिक्शा की ईएमआई चुका दी।
वहीं, बचे हुए सात हजार रुपये सागर ले गया। घटना में शामिल नाबालिग 10 वर्षीय बालक को उन्होंने डांट फटकार कर भगा दिया। इससे बालक पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चुराई गई रकम में से 5 हजार की नदी, एक एटीएम कार्ड और एक एसबीआई बैंक की पासबुक बरामद की है। पीड़ित संत देवमुरारी बापू ने पुलिस को दी तहरीर में 2.50 लाख की नकदी सहित एक लाख के सोने-चांदी के जेवरात और सिक्के चोरी होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन