{"_id":"5a8c298d4f1c1bf07b8b84e1","slug":"31519135117-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अंतर्राज्यीय लुटेरे पकड़े, 1.25 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अंतर्राज्यीय लुटेरे पकड़े, 1.25 लाख रुपये बरामद
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। छाता पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय लुटेरे पकड़े हैं। इनके कब्जे से 1.25 लाख रुपये, बाइकें और हथियार बरामद किए हैं। अपाचे सवार लुटेरे छाता में दो और कोसीकलां में एक लूट की वारदात कर चुके हैं। लुटेरे दिल्ली की तिहाड़ और हरियाणा की जेलों से कुछ दिन पहले ही छूटकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो फरवरी को गिन्नी फैक्ट्री के समीप से बाइक लूट, 12 फरवरी को पशु व्यापारी से दौताना के समीप तीन लाख की लूट और कोसीकलां में 90 हजार रुपये की लूट की वारदात का खुलासा छाता पुलिस ने कर दिया है। इन लूटों में शामिल तीन लुटेरों को दबोचा है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि छाता कोतवाल प्रमोद पवार और एसएसआई छोटे लाल ने छाता के सींग थोक निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरू, रोहताश और पुरानी तहसील छाता निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है।
लूट की वारदातों में रोहताश तिहाड़ और मथुरा जेल में रहा है। वीरेंद्र हत्या, लूट के सात मुकदमों में डेढ़ साल हरियाणा की जेल में रहा है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन