फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बच्चा जिंदा चाहिए तो नौ लाख का इंतजाम कर

बच्चा जिंदा चाहिए तो नौ लाख का इंतजाम कर

Sun, 18 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बच्चा जिंदा चाहिए तो नौ लाख का इंतजाम कर
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। चार फरवरी शाम से लापता कक्षा एक के छात्र का अपहरण हुआ है। अपहृताओं ने छात्र के परिजनों से फोन पर साढ़े नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी है। परिजनों द्वारा गरीबी का हवाला दिया तो अपहृता साढे़ तीन लाख रुपये पर राजी हो गए हैं। चेतावनी दी अगर इसकी भनक पुलिस को लगी तो बच्चा जीवित नहीं बचेगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव छीछामई निवासी सात वर्षीय हरीबाबू उर्फ भोला पुत्र गीतम सिंह चार फरवरी को घर से पड़ोस की दुकान पर सामान खरीदने गया था लेकिन लौट कर घर नहीं पहुंचा। देर रात तक परिजन तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पांच फरवरी को इस मामले में छात्र के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


दस फरवरी को उसके चाचा के फोन पर फोन आया और कहा कि अगर तुम बच्चे को सकुशल चाहते हो तो साढ़े नौ लाख रुपये का इंतजाम कर लो। 19 फरवरी तक रकम नहीं पहुंचाई और इसकी भनक पुलिस को दी तो बच्चे से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती का फोन आते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर पिता अपहृताओं की मांग को पूरा करने के लिए रुपयों के इंतजाम में लगा हुआ था। छात्र के पिता ने बताया कि जब उसने दूसरे दिन फोन आने पर अपहृताओं से कहा कि हम गरीब हैं। इतनी बड़ी रकम का इतजाम नहीं कर पाएंगे। इस पर अपहृताओं ने उस पर दया दिखाते हुए साढ़े तीन लाख रुपये से कम पर समझौता न करने की बात कही।


चेतावनी दी अगर 19 फरवरी तक रुपये नहीं पहुंचाए तो बच्चे से हाथ धोना पड़ेगा। अपहृताओं की धमकी के बाद छात्र के परिवार में सन्नाटा पसर गया है। देर रात क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मीटिंग कर छात्र के परिजनों के साथ छात्र को मुक्त कराने के लिए गुप्त मीटिंग की है। देर रात क्राइम ब्रांच ने छात्र की बरामदी के लिए दबिश भी दीं।
फोटो संख्या सात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed