फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जीवन तो दे डाला....

जीवन तो दे डाला....

Thu, 15 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जीवन तो दे डाला....
जीवन तो दे डाला तुमने, जीने का सामान भी दो... - फोटो : अमर उजाला
एटा। बुधवार रात एटा महोत्सव की मंच पर अखिल भारतीय कवियत्री सम्मेलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ गजरौला धामपुर से आईं डा. मधु चतुर्वेदी ने मां सरस्वती की वंदना कर किया। कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर अनंतनाग से आयीं कवियत्री सुनीता रैना ने कहा कि ‘जीवन तो दे डाला तुमने, जीने का सामान भी दो, राह जो पूरी हो ही जाये, ऐसे कुछ अरमान भी दो’। शुभद्रा वाजपेई ने कहा कि ‘उसने शायद मुझे पुकारा है, मुझको धोखा हुआ दुबारा है।’ वेद ऋचा ने ‘आइना बुजदिली का दिखाता है ये जहां, मर्दों के हाथ जब भी हाथ में आती हैं चूड़ियां।’ संध्या सुरभि ने ‘हिंदू हैं हम, हमारी हिंदी शान रही है, सारी दुनिया इसका लोहा मान रही है।’

‘शाहिदा कुरैशी ने कहा कि आप सबको सलाम करती हूं, मैं तुम्हें रामराम करती हूं।’ डा. मधु चतुर्वेदी ने ‘ना खुदा को जीत पाये वो सिकंदर हो नहीं सकता, बिना अभ्यास के कोई धुरंदर हो नहीं सकता।’ अलका बहार ने ‘हमने प्रतिज्ञा कर डाली, जाधवनीर नहीं देंगे।’ राधा शाक्य ने ‘मेरी बातों पर कुछ गौर फरमाइए, इन सवालों से बचकर किधर जाइए।’ व्यंजना शुक्ला ने ‘तुम मातृ भूमि के चरणों में अपना सिर चढ़ा दिया करते, प्राणाें की आहुति देकर मां का गौरव बढ़ा दिया करते।’
विज्ञापन



कार्यक्रम का उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलन महेश चंद्र शर्मा अपर जिलाधिकारी, रामअरज यादव (न्यायिक), विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, मधुवाला लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, निधि अमोरिया सदस्य बाल कल्याण बोर्ड, श्यामवीर सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा एडवोकेट, प्रवेश भारद्वाज एडवोकेट, भाजपा महामंत्री संदीप जैन आदि द्वारा किया गया। अध्यक्षता उप्र बार काउंसिल की पूर्व उपाध्यक्ष मधुलिका यादव ने की। संयोजक राकेश कुमार सिंह कंज एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन ने सभी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन सामिष्ठा ब्रजेश ने किया। राजवर्धन बिसारिया एडवोकेट, श्रीकृष्ण वार्ष्णेय, महेंद्र पाल शर्मा, शिवराम सिंह यादव, हवेंद्र सिंह यादव, हरीबाबू गुप्ता, प्रणव आमौरिया, पंकज कनौजिया, भुवनेंद्र सिंह, प्रवीन यादव, राजेश बाबू सक्सेना, अजीत कुमार सिंह, अजय अटल, राजेश व्याकुल, डा. गौरव, सौरभ कुमार सिंह, रूपा सिंह, संजीव चौहान, विजय वर्मा, रामऔतार वर्मा, विष्णुकान्त पचौरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed