{"_id":"5a8470724f1c1b2a788b5c63","slug":"31518628978-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में मारपीट पथराव, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में मारपीट पथराव, आधा दर्जन घायल
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोलीबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली।
कस्बे के कटरा मिश्राना में बच्चों के विवाद ने तूल पकड़ लिया। विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष अलग अलग समुदाय के हैं। दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हो जाने से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल मे ंभर्ती कराया गया है। एहितयातन क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है।
बुधवार शाम करीब सात बजे नवाब मियां का पुत्र जुनेद (7), गुडडू का पुत्र श्याम (7) व रामवीर का पुत्र सनी (6) हैंडपंप के पास खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों के बीच विवाद हो गया। बच्चों में आपस में मारपीट हो गई। इसके बाद बच्चों ने अपने अपने घर जाकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद नौबत मारपीट व पथराव तक पहुुंच गई। दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया। जिससे नवाब मिया, शादाव, गुलफाम, गुडडू यादव व उनकी पत्नी मीरा देवी घायल हो गए। सूचना यूपी 100 की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। पटियाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राथमिकी दर्ज करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है।