फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जहरखुरान ने पार कए 30 हजार रुपये

जहरखुरान ने पार कए 30 हजार रुपये

Wed, 07 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जहरखुरान ने पार  कए 30 हजार रुपये
फूड प्वाइजनिंग के चलते बीमार लोगों का चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज। बहन की शादी में शामिल होने दिल्ली से घर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान युवक से 30 हजार रुपये पार कर ले गया। बेहोशी की हालत में युवक को परिवारीजनों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पुवायां निवासी प्रशांत मिश्रा पुत्र ब्रजेश मिश्रा दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। बुधवार को उसकी बहन की शादी थी। इसके वह दिल्ली से तीस हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था। बस में सवार जहरखुरान गिरोह के सदस्य ने उसे पेडे़ में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद जहखुरान उससे तीस हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गया। बस चालक और परिचालक युवक को बेहोशी की हालत में अलीगंज पर उतारकर चले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां होश में आने पर युवक ने वाहिद निवासी धुमरी पर रुपये लूटने का आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपी युवक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed