{"_id":"5a5f8d2a4f1c1b91268b4e5f","slug":"31516211498-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में भी भाजपा की होगी प्रचंड जीत: स्वाती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 में भी भाजपा की होगी प्रचंड जीत: स्वाती सिंह
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
swati singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी। यह बात उत्तर प्रदेश की कृषि, महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने कही।
वह बुधवार को इटावा से कासगंज जाते समय करहल डाक बंगले में कुछ समय के लिए ठहरी थीं। उन्होंने कहा कि 2019 के आम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल करके केंद्र की सत्ता पर काबिज बनी रहेगी।
प्रधानमंत्री की कार्यशैली और नीतियों से देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार जन कल्याण की दिशा में कार्य कर रही है। कर्ज माफी से छोटे किसानों को काफी राहत मिली है। सरकार ने कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। अपराधियों के सफाए के लिए पुलिस को छूट दी गई है।