{"_id":"5a5ce9284f1c1b5e268b4961","slug":"31516038440-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने बंद कर दी नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने बंद कर दी नाली
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्रा। गांव रम्पुरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव के चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि दबंगों ने सड़क किनारे बनी नाली बंद कर दिया है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
गांव रम्पुरा में कुछ दबंगाें ने मुख्य मार्ग पर बनी नालियों को बंद कर दिया है। ग्रामीण जब विरोध करते हैं तो दबंग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इससे मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। महिलाएं, बुजुर्ग व स्कूल बच्चों को भी रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार उच्चाधिकारियों से समस्या के बारे में शिकायत भी की गई। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
सोमवार को ग्रामीण मलखान शाक्य, रिंकू, उदयभान भदौरिया, शाहरुख, मैथिली शरण गुप्त, सुनील गुप्ता, रामवीर शाक्य आदि ने डीएम प्रदीप कुमार से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।