{"_id":"5a48ef1f4f1c1bce408c023e","slug":"31514729247-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के लोगों को जागरूक करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के लोगों को जागरूक करेंगे शिक्षक
Updated Sun, 31 Dec 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
Teacher
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गांव के विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने वाले अध्यापक अब ग्रामीणों को उनके अधिकार, समाज के प्रति कर्तव्य, पेड़ पौधों के संरक्षण को लेकर भी जागरूक करेंगे। इसके लिए हर ब्लॉक में चार मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। जो प्रत्येक विद्यालय के एक अध्यापक को ट्रेंड करेंगे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस प्रशिक्षण में प्रत्येक ब्लॉक से चार शिक्षकों को बतौर मास्टर ट्रेनर तैयार किया जा रहा है। इस तरह मथुरा के दस ब्लॉकों के चालीस शिक्षकों को शामिल किया गया है।
पर्यावरण अध्ययन आधारित इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण, ग्राम पंचायत में लोगोें की भूमिका उनका दायित्व, स्वच्छता, लोकतंत्र, बाल अधिकार, भोजन एवं स्वास्थ्य, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, शैक्षिक भ्रमण परियोजना, संविधान एवं यातायात के नियम और उनके महत्व के बारे में बताया गया। अलग-अलग विकास खंडों से आए शिक्षक रजनी शर्मा, विनोद पाराशर, खगेंद्र पाराशर, सरिता अन्नी, प्रीतम अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
‘इस ट्रेनिंग में प्रत्येक विकास खंड से चार मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए है। इनमें प्रत्येक मास्टर ट्रेनर अपने ब्लॉक के सभी विद्यालयों के अध्यापकों को ट्रेनिंग देकर तैयार करेंगे।’
-डॉ. मुकेश अग्रवाल, प्राचार्य डायट मथुरा।