{"_id":"5a394e0d4f1c1b4e718ba274","slug":"31513704973-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा जेल में बंदियों को पढ़ाया गया सद्भावना का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा जेल में बंदियों को पढ़ाया गया सद्भावना का पाठ
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला कारागार में क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में असीसी कॉन्वेट स्कूल के बच्चों ने नाट्य मंचन के माध्यम से बंदियों को सद्भावना और ईश्वर के प्रति आस्था रखने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान प्रभु यीशू के उपकारों पर भी चर्चा की गई।
जिला जेल में निरुद्ध बंदियों को सद्भावना और धर्म के प्रति आस्था रखने के लिए जागरूक करने के लिए मंगलवार को जेल अधीक्षक पीपी सिंह की अध्यक्षता में क्रिसमस-डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चर्च के फादर ने सद्भावना से जुड़ी बातें बंदियों को बताई। इसके बाद असीसी कॉन्वेट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रभु यीशू के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन किया।
इसमें बच्चों ने बंदियों ने बताया कि किन हालातों में प्रभु यीशू का जन्म हुआ और उनके माता पिता ने कितना कष्ट उठाया था। इसके बाद प्रभु यीशू ने संसार में आकर कष्ट उठाने के बाद भी लोगों का भला किया। इस तरह से नौनिहालों ने संदेश दिया कि मुसीबत से कभी घबराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
ईश्वर के प्रति आस्था रखते हुए कर्म करते रहना चाहिए। इस दौरान जेल अधीक्षक ,जेलर, डिप्टी जेलर एवं कॉन्वेंट स्कूल की सिस्टर ने भी बंदियों को सद्भावना से जुड़ी बातें बताई।