{"_id":"5a3943b24f1c1b8e698c2cc0","slug":"31513702322-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिनिधियों ने की हॉल की पैमाइश, डिजाइन तैयार होने पर बनेगा एस्टीमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिनिधियों ने की हॉल की पैमाइश, डिजाइन तैयार होने पर बनेगा एस्टीमेट
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम फीराेजाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निगम में बोर्ड मीटिंग के लिए सदन की तरह हॉल को आकर्षक लुक देने के लिए मंगलवार को अलीगढ़ की कंपनी के प्रतिनिधियों ने दस्तक दी। उन्होंने सिटिंग प्लान के साथ हॉल की पैमाइश की। कंपनी एक-दो दिन में डिजाइन निगम को सौंपेगी। डिजाइन मिलने के बाद हॉल का फाइनल एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद पहली बार चुनाव हुआ है। महापौर और पार्षदों के चुनकर आने के बाद निगम में बोर्ड मीटिंग के लिए हॉल निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने जीवाराम हॉल को सदन की आकर्षक डिजाइन में तैयार कराने के लिए अलीगढ़, बरेली सहित तीन कंपनियों से डिजाइन और एस्टीमेट मांगा है।
अलीगढ़ की कंपनी के दो प्रतिनिधि दोपहर में नगर निगम पहुंचे। उन्होंने हॉल की लंबाई चौड़ाई जानने को हॉल की पैमाइश की। उन्होंने जल्द डिजाइन और एस्टीमेट उपलब्ध कराने की बात कही है। नगर निगम ने अवस्थापना निधि से हॉल को आकर्षक लुक देने की योजना बनाई है। हॉल में 17 लाख से अधिक फर्नीचर पर खर्च करने का विचार है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड मीटिंग के लिए जीवाराम हॉल को सदन की तैयार कराया जाएगा। इसके लिए अलीगढ़, बरेली सहित तीन कंपनियों से एस्टीमेट और डिजाइन मांगे गए हैं। जिस कंपनी का डिजाइन बेहतर और एस्टीमेट कम होगा, उसी कंपनी को वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा।