{"_id":"5a3943ac4f1c1bc45b8bcf91","slug":"31513702316-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंसिफ कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंसिफ कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देते
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन और मुंसिफी वापस लाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुंसिफी शकोहाबाद में शिफ्ट कराने और नई बिल्डिंग के निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय हड़ताल का आव्हान किया।
बार अध्यक्ष ब्रजेश चन्द्र यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 160 वर्ष पूर्व स्थापित मुंसिफी को उसकी बिल्डिंग को जर्जर हालत में बताकर 19 जनवरी 2004 को अस्थाई रुप से जिला मुख्यालय स्थापित करा दिया था। उस समय अधिवक्ताओं ने आम जनता को आश्वासन दिया था कि नई बिल्डिंग बनते ही मुंसिफी वापस शिकोहाबाद शिफ्ट होगी।
कई बार मुंसिफी शिकोहाबाद इमारत के निर्माण के लिए निरीक्षण विभिन्न जूडीशियल मजिस्ट्रेट कर चुके हैं। लेकिन अभी तक मुंसिफ कोर्ट की बिल्डिंग का निर्माण शुरु नहीं हुआ है। बैठक के बाद महासचिव राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद को संबोधित ज्ञापन तहसील दिवस में डीएम नेहा शर्मा को सौंपा।ज्ञापन में शिकोहाबाद वासियों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए मुंसिफ कोर्ट की नई बिल्डिंग का निर्माण कराकर कोर्ट वापस शिकोहाबाद शिफ्ट कराने की मांग की गई।