फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आठ किसानों ने 1.70 लाख रुपये ठगे

आठ किसानों ने 1.70 लाख रुपये ठगे

Thu, 14 Dec 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
आठ किसानों ने 1.70 लाख रुपये ठगे
आगरा और एटा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फिरोजाबाद/टूंडला। नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा बनाए जा रहे बाईपास सिक्स लेन पर कार्य कराने के नाम पर दो शातिर ठगों ने आठ किसानों से 1.70 लाख रुपये ठग लिए। किसानों ने अज्ञात ठगों के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आगरा के थाना एत्मादपुर अंतर्गत गांव नगला परमसुख निवासी हरीसिंह की गत मंगलवार शाम एक युवक से मुलाकात हुई थी। टूंडला में हुई मुलाकात के दौरान युवक ने स्वयं को एनएचएआई का ठेकेदार बताया था। साथ ही हरीसिंह को उसायनी स्थित हाईवे से बनाए जा रहे सिक्स लेन बाईपास के लिए पानी सप्लाई को ट्रैक्टर व टैंकरों की आवश्यकता होने की बात कही थी। तब हरी सिंह ने स्वयं का ट्रैक्टर होने एवं अन्य ट्रैक्टरों की व्यवस्था कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर कथित ठेकेदार ने ट्रैक्टर लगाने के लिए 35 से 40 हजार रुपये प्रतिमाह देना बताया। हरीसिंह ने बुधवार सुबह किसान संजू सिंह, बबलू सिंह, राजू सिंह, रामब्रेश सिंह निवासी गांव नगला रूपी थाना अवागढ़, एटा, राजेंद्र सिंह निवासी गांव नगला खड़ी थाना अवागढ़, एटा, विनोद कुमार निवासी गांव सरानी थाना अवागढ़, एटा, संजय कुमार निवासी गांव नगला जमुनियां थाना अवागढ़, एटा को ट्रैक्टरों के साथ बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूंडला पहुंचकर कथित ठेकेदार ने किसानों को ट्रैक्टर लगाने एवं टैंकर उपलब्ध कराने के नाम पर 20-20 हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में व ट्रैक्टरों के कागजात, निवास प्रमाण-पत्र आदि कागजात भी जमा कराए। यही नहीं जिन ट्रैक्टरों का बीमा नहीं था, उनसे बीमा कराने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये अतिरिक्त जमा कराए। किसानों का विश्वास जीतने के लिए ठगों ने सभी किसानों का जॉब कार्ड भी बनाकर दे दिया। इसके उपरांत ठग ने गांव शंकरपुर के निकट बने स्टोर रूम पर पहुंचने को कहते हुए किसानों को अपने पीछे आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed