{"_id":"5a19a91f4f1c1ba7668b6526","slug":"31511631135-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन फर्जी डिग्री धारक और बढ़े, संख्या 102 तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन फर्जी डिग्री धारक और बढ़े, संख्या 102 तक पहुंची
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। फर्जी डिग्री धारकों में तीन शिक्षक और बढ़ गए हैं। इसके साथ ही फर्जीवाड़े में चिह्नित शिक्षकों की संख्या बढ़कर 102 तक पहुंच गई है। अभी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि सेवारत शिक्षकों का एसआईटी सूची से मिलान किया जा रहा है।
फर्जी डिग्री का जिन्न थमने का नाम ही नहीं ले रहा। प्रतिदिन फर्जी डिग्री धारकों की संख्या बढ़ती जा रही है। 29 से शुरू संख्या 34 और 99 तक पहुंचकर भी थमी नहीं है। शुक्रवार को तीन नए मामलों के साथ फर्जी शिक्षकों की संख्या 102 तक पहुंच गई।
फर्जीवाड़े को लेकर गंभीर बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि विभागीय टीम सेवारत शिक्षकों के अभिलेखों का मिलान एसआईटी जांच सूची से कर रही है। कोई भी फर्जी डिग्री धारक बच नही सकेगा।
विज्ञापन
हर स्तर का फर्जीवाड़े की जांच की जा रही है। बता दें कि अभी तक चिह्नित फर्जी डिग्रीधारकों को नोटिस जारी कर मूल प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
मात्र 18 ने रखा पक्ष
फर्जीवाड़े में चिह्नित 102 शिक्षकाें में से अभी तक मात्र 18 ने उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा है। वहीं शेष नोटिस के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं तो स्कूल आना ही छोड़ चुके हैं। बता दें कि फर्जी शिक्षक सूची में एक शिक्षक नेता की पत्नी एवं एक का भाई भी बताया जा रहा है।
जिले में सेवारत शिक्षक शिक्षिकाओं के अभिलेखों का मिलान एसआईटी जांच सूची से जारी है। विभागीय टीम पूरी गंभीरता से हर पहलू की जांच और मिलान कर रही है। जिले में सेवारत कोई भी फर्जी डिग्रीधारक शिक्षक बच नहीं सकेगा। नोटिस के बाद भी अभी तक मात्र 18 शिक्षकों ने अपना पक्ष रखा है।
-एसके तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी