{"_id":"5a11be4a4f1c1b9f678bc4e4","slug":"31511112266-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-आलीपुर खेड़ा। गांव छाछा के पास हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी 35 वर्षीय आलोक गौर रविवार को गांव छाछा के पास स्थित कोल्ड में आलू डालने के लिए आए थे। करीब एक बजे वह कोल्ड के बाहर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटनास्थल के पास ही बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव शिवपालपुर निवासी 14 वर्षीय निखिल जाटव और 16 वर्षीय गोलू बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल निखिल और गोलू को फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।