फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कैंसर से परेशान व्यवसायी ने गोली मारकर की खुदकुशी

कैंसर से परेशान व्यवसायी ने गोली मारकर की खुदकुशी

Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
कैंसर से परेशान व्यवसायी ने गोली मारकर की खुदकुशी
टूंडला (फिरोजाबाद)। कैंसर से परेशान नगर के प्रमुख रेडीमेड कपड़ों के व्यवसायी ने शनिवार सुबह खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यवसायी के इस आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ लग गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को अपने कब्जे में लेते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करायी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नगर की पॉश कालोनी सरस्वती कालोनी निवासी नवल कुमार बंसल (70) नगर के प्रमुख रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी थे। पिछले दो वर्ष से वे कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। तमाम कीमोथैरेपी के बाद भी उन्हें लाभ नहीं मिल रहा था और असहनीय दर्द से परेशान थे। सुबह आठ बजे करीब उन्होंने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज से उनकी पत्नी सावित्री दौड़कर कमरे में पहुंची तो पति को खून से लथपथ देख उनकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने पड़ोसियों व पुत्र को घटना की जानकारी दी। जब तक परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाते। इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. धर्मेन्द्र यादव व थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वे कैंसर, डायबिटीज एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। शनिवार को ही कीमोथैरेपी के लिए दिल्ली जाने वाले थे। सुबह चिकित्सक से बात हुई तो उन्हें सोमवार को आने के लिए बोल दिया था। कैंसर से होने वाली असहनीय पीड़ा से वे परेशान थे तथा तनाव में थे। व्यवसायी के दो पुत्र विक्की उर्फ प्रदीप एवं आशीष बंसल है, जो कि अलग-अलग रेडीमेड का व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed