{"_id":"5a05a6af4f1c1bd9538bc2f2","slug":"31510319791-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हत्या, डकैती मामले में फरार चले रहे पंद्रह हजार रुपये के इनामी बदमाश को पिलुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया शातिर घटना के दिन नगला काजी में बदमाशों केसाथ मौजूद रहा था।
थाना पिलुआ पुलिस को शुक्रवार तड़के सूचना मिली थी कि नगला काजी में हुई हत्या और डकैती का आरोपी चौथे मील के पास मौजूद है। इस पर सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई और शातिर बदमाश राजेश उर्फ राकेश कुशवाह पुत्र मुकुंदीलाल निवासी लखमीपुर थाना सहावर कासगंज को पकड़ लिया। थाना पिलुआ प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किए गए है।
बदमाश की गिरफ्तारी पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश घटना के दिन नगला काजी में बदमाशों के साथ मौजूद था। उसने डकैती और हत्या में पूरी सहभागिता की थी। ज्ञात हो कि सत्ताइस अक्तूबर की रात को थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला काजी में बदमाशों ने मां-बेटे की हत्या कर लाखों की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसका पुलिस छह दिन पहले खुलासा करते हुए छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है। हालांकि पुलिस को गैंग का सरगना हाथ नहीं लग सका है।