फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वृंदावन में आकर होता है कृष्ण की कृपा का अनुभव

वृंदावन में आकर होता है कृष्ण की कृपा का अनुभव

Tue, 07 Nov 2017 07:31 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन में आकर होता है कृष्ण की कृपा का अनुभव
सोनू निगम - फोटो : सोनू निगम
वृंदावन (मथुरा)। बॉलीवुड के प्रख्यात गायक सोनू निगम मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन कर राष्ट्रोत्थान और समाज कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में सोनू निगम ने कहा कि आध्यात्मिक जगत में वृंदावन का नाम सिरमौर है। इस धर्मनगरी में आकर भक्तों को आज भी भगवान राधाकृष्ण की कृपा का साक्षात अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि धर्म, भक्ति और अध्यात्म मानव जीवन का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने संगीत के क्षेत्र में भी भक्ति संगीत को भी अहम बताते हुए कहा कि भक्ति संगीत का अपना एक अलग अनुभव है। भक्ति संगीत सुनने से जहां मन को सुकून व शांति मिलती है, वहीं भक्ति संगीत हमें आत्मबल भी प्रदान करता है। इससे पूर्व बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी के आचार्यत्व में सोनू निगम ने मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed