फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धूमधाम से मनाया गया प्रकाशपर्व, गूंजे सबद-कीर्तन

धूमधाम से मनाया गया प्रकाशपर्व, गूंजे सबद-कीर्तन

Sat, 04 Nov 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया प्रकाशपर्व, गूंजे सबद-कीर्तन
मैनपुरी। नगर में शनिवार को गुरुनानक जयंती को पर्व प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर के पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं गुरवाणी और शबद-कीर्तन से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


गुरुनानक जयंती को लेकर प्रकाश पर्व का आयोजन पिछले 15 दिनों से चल रहा था। शनिवार को गुरुद्वारा साहेब में प्रकाश पर्व पर्व पर ज्ञानी मनोहर सिंह ने शबद कीर्तन के माध्यम से गुरुनानक देव द्वारा बताए गए संदेशों की जानकारी दी। ज्ञानी ने गुरुनानक देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


बताया कि गुरुनानक देव का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को सन 1469 में तलबंडी नामक ग्राम में हुआ था। उस जगह का नाम वर्तमान में ननकाना साहेब के नाम से जाना जाता है। गुरुनानक ने 20 रुपये में लंगर का आयोजन किया था जो प्रथा आज भी चल रही है। शबद कीर्तन के दौरान ज्ञानी ने जीती नोखंड मेदनी सतिनाम दा चक्र चलाया, भया आनंद जगत बिच, कल तारण गुरुनानक आया का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पंजाबी कालोनी स्थित गुरु गोविंद सिंह लंगर हाल में अटूट लंगर का आयोजन किया गया।


इस दौरान सरदार हरवंश सिंह, महेंद्र सिंह, कल्यान सिंह, नाहर सिंह, मान सिंह, रविंद्र सिंह, नरेंद्र कलाडा, जनक सिंह, हरदीप सिंह, केअर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, दलीप सिंह, ओम प्रकाश चांदना, राजेश कुमार, रंजीत सिंह, पदम सिंह, भगत सिंह, अरविंद सिंह, राशि चांदना, एसपी सिंह, दीपक अरोरा, अनूप सिंह, रौनक, महक, कशिश, गुरुप्रीत, पीयूष, मोहित आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed